
Ranchi: रांची पुलिस ने घटना को अंजाम देने की फिराक में पहुंचे पीएलएफआई से जुड़े तीन अपराधी को पिस्टल और कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में आकाश सिंह उर्फ एलेक्स, बिनय तिरंगा ओर अजय नायक का नाम शामिल है. आरोपी के पास से चोरी की एक मोटरसाईकिल, एक कार, एक देशी पिस्टल मैगजीन सहीत. एक देशी कट्टा तथा पांच जिन्दा गोली बरामद किया गया. तीनों आरोपी पीएलएफआई प्रतिबंधित संगठन का सदस्य होना, लेवी, रंगदारी वसूलना अवैध रूप से जमीन कब्जा करना वगैरह अपराध कारित करने की बात स्वीकार किया गया है.
रांची एसएसपी को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी आकाश सिंह उर्फ एलेक्स, बिनय तिरंगा ओर अजय नायक घटना को अंजाम देने के फिराक में है, इन अपराधी द्वारा पूर्व मे हत्या, लूट, रंगदारी लेवी वसूलना वगैरह जैसे गम्भीर अपराधिक कांडों में आरोपित है, जो पीएलएफआई से भी संबंध रखते हैं. वर्तमान में अपने गैंग के साथ अवैध हथियारों का प्रयोग कर जबरदस्ती पैसा लेकर जमीन पर अवैध कब्जा दिलवाने एवं जमीन खरीद बिक्री करने वालों से पीएलएफआई संगठन का धमकी देकर अवैध लेवी, रंगदारी वसूली करने का अपराध करते है. इनका बात नहीं मानने बालो को हत्या जैसे जघन्य कांड का भी अपराध करते है. वर्तमान में इनके गैंग में अवैध हथियार भी है. इन अपराधियो ने गैंग के साथ कोई बड़ी अपराधिक घटना करने का मनसूबा बनायें हुए हैं. सूचना पर छापामारी कर तीनो अपराधी को गिरफ्तार किया गया. इन अपराधियों पर रांची के विभिन्न थाना में करीब डेढ़ दर्जन मामला दर्ज है.




