
Ramgarh: शुक्रवार को रामगढ़ कैंट स्थित ब्रह्मऋषि धर्मशाला में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि मनाई गई. मंडल अध्यक्ष शिव कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सूर्यवंश श्रीवास्तव ने किया. फूल मालाओं से श्रद्धांजलि देने के पश्चात शिव कुमार महतो ने कहा की डॉ. मुखर्जी ने कहा था कि “वह दिन दूर नहीं जब अहिंसावादी नीति के अंधानुसरण के फलस्वरूप समूचा बंगाल पाकिस्तान का अधिकार क्षेत्र बन जाएगा.’ जो आज हैं देखने को मिलता है. वो हमेशा नेहरूजी की तुष्टिकरण की नीति का सदैव खुलकर विरोध किया. यही कारण था कि उनको संकुचित सांप्रदायिक विचार का द्योतक समझा जाने लगा और कांग्रेस को तुष्टिकरण की राजनीति के वजह से उन्होने अपने मंत्रिमंडल पद से इस्तीफा देकर जनसंघ की स्थापना की.
इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने अमड़ापाड़ा प्रखंड के डुमरचीर में ग्रामीणों से किया संवाद, कहा- योजना का लाभ सबों को मिले
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. संजय सिंह,सांसद प्रतिनिधि रविंद्र शर्मा,पर नगर अध्यक्ष राजीव पामदत्त,जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी,नामेंद्र चंचल,मंत्री अजीत गुप्ता,मनोज जायसवाल,मिथलेश मंडल,शीतल सिंह,ब्रजेश पाठक,सुशांत पांडे,कुलजीत सिंह होरा,मणिशंकर ठाकुर,धीरज साहू इत्यादि लोग उपस्थित हुए.




