
Ranchi: राज्य के सभी सिविल कोर्ट, कंज्यूमर फोरम सहित अन्य ज्यूडिशियल फोरम में दिव्यांगों के लिए सुविधा मुहैया कराने को लेकर पीपुल यूनियन फॉर सिविल लिबर्टी की ओर से दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि राज्य के सिविल कोर्ट में दिव्यांगों को सुविधा मुहैया कराने के लिए क्या प्लान है. अदालतों को दिव्यांगों के लिए फ्रेंडली माहौल कैसे बनाया जा सकता है. कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की सुनवाई 11 अगस्त निर्धारित की है.
इसे भी पढ़ें: राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण घोटाला मामले में पूर्व सीएम मधु कोड़ा के खिलाफ आरोप गठन को लेकर दाखिल आईए हाईकोर्ट में मंजूर, 5 सप्ताह बाद अंतिम सुनवाई
दरअसल, प्रार्थी की ओर से जनहित याचिका दायर कर कहा गया है कि राज्य के सभी सिविल कोर्ट ,कंज्यूमर फोरम आदि जगहों में दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, लिफ्ट, रैंप, विशेष स्टाइल की टॉयलेट की व्यवस्था होनी चाहिए. जिससे उन्हें अदालती कार्यों से सिविल कोर्ट या कंज्यूमर फोरम आदि जगहों पर आने पर किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शैलेश पोद्दार ने पैरवी की.




