NEWS

मशहूर फ्रेंच एक्सप्लोरर ‘मिस्टर टाइटेनिक’ समेत पनडुब्बी टाइटन में सवार सभी पाँच लोगों की मौत, ओसियन गेट ने की पुष्टि

अटलांटिक सागर में टाइटैनिक के मलबे को दिखाने गई पनडुब्बी टाइटन में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है.अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने इसकी पुष्टि कर दी है. अमेरिकी कोस्ट गार्ड के रियर एडमिरल जॉन मॉगर ने बताया है कि पनडुब्बी के पांच हिस्से टाइटैनिक जहाज के मलबे के अगले हिस्से के 1600 फीट नीचे मिले हैं. अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने पनडुब्बी में भारी विस्फोट की आवाज़ सुनी थी. टाइटन से संपर्क टूटने के बाद बचाव ऑपरेशन में लगे अमेरिकी कोस्ट गार्ड के लोगों को जबरदस्त विस्फोट सुनाई दिया.

टाइटन में सवार पांच लोगों में से पिता-पुत्र शहज़ादा और सुलेमान दाऊद के परिवार वालों ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है. हमिश हार्डिंग के परिवार वालों ने उन्हें याद किया है. पनडुब्बी में सवार टाइटेनिक का मलबा देखने निकले थे. इसके बाद पिछले शनिवार से ये ही गायब हो गया था.

टाइटन की खोज के काम में जहाज़ों के अलावा आरओवी और विमानों के लगाया गया था. समुद्र के 10 हज़ार वर्गमील के इलाक़े में तलाशी का काम जारी था. समुद्र में डूबे टाइटैनिक जहाज़ को देखने के लिए जा रही टाइटन पनडुब्बी के क्रू का समुद्र के ऊपर मौजूद उसके जहाज़ पोलर प्रिंस से संपर्क टूट गया था. रविवार को यह संपर्क एक घंटे 45 मिनट में ही टूट गया था. टाइटैनिक का मलबा कनाडा के न्यूफ़ाउंडलैंड में सेंट जॉन्स के दक्षिणएक में 700 किलोमीटर दूर था. टाइटन की खोज के लिए अभियान को अमेरिका के बोस्टन से चलाया जा रहा था.

कौन थे टाइटन में सवार मशहूर फ्रेंच एक्सप्लोरर ‘मिस्टर टाइटेनिक’

टाइटन पनडुब्बी में सवार फ़्रेंच एक्सप्लोरर पॉल आनरी नार्जेलेट के परिवार ने उन्हें दुनिया के मौजूदा इतिहास के सबसे महानतम डीप सी एक्सप्लोरर में से एक बताया है.77 साल के पॉल आनरी नार्जेलेट को ‘मिस्टर टाइटेनिक’ के नाम से जाना जाता था. डूबे हुए जहाजों को खोजने में उनकी इस विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें ये नाम दिया गया था. प्रतिष्ठित फ्रेंच एक्सप्लोरर पॉल आनरी नार्जेलेट अंडरवॉटर रिसर्च की दुनिया में काफ़ी बड़ा नाम माने जाते थे.

फ्रांस की नौसेना के पूर्व कमांडर नार्जेलेट साल 1986 में फ़्रेंच इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड एक्सप्लॉयटेशन ऑफ़ द सी से जुड़े. इसके एक साल बाद ही नार्जेलेट ने टाइटैनिक के अवशेषों को जुटाने वाले अभियान की अगुवाई की. साल 2010 में उन्होंने एक एडवांस्ड अभियान की अगुवाई की, जिसमें पहली बार हाई-रेज़ोल्यूशन सोनार के इस्तेमाल से टाइटैनिक का सर्वे मैप बना.

Related Articles

Back to top button