
Ranchi : प्रदेशभर में पॉवर फॉर ऑल (सभी को बिजली) के लिये 14 हजार करोड़ रुपये का एक्शन प्लान बना. इस एक्शन प्लान को 2019 तक पूरा किया जाना चुनौती बन गया है. कई औद्योगिक घराने एमओयू भी कर चुके हैं. ऐसे में उद्योगों को बिजली देना भी चुनौती बन गई है. जबकि एक्शन प्लान में बढ़ती आबादी और औद्योगिक विस्तार पर फोकस किया गया है. वहीं राज्य के सिर्फ एक प्लांट टीवीएनएल से ही बिजली का उत्पादन हो रहा है. शेष बिजली निजी पावर कंपनी और सेंट्रल पुल से ली जा रही है. प्लान के मुताबिक ट्रांसमिशन लाइन में 9000 करोड़ और वितरण व्यवस्था में 5000 करोड़ खर्च किया जाना है.
इसे भी पढ़ें – मेरी आगोश में आ जाओ… एक रात संग गुजारो… फिर दे दूंगा अच्छे नंबर
डीवीसी के कमांड एरिया में अपना नेटवर्क की भी बात
एक्शन प्लान के मुताबिक, डीवीसी कमांड एरिया में अपनी वितरण नेटवर्क तैयार करने की भी बात है. कमांड एरिया में चतरा, गिरिडीह, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग आता है. फिलहाल इन जिलों में डीवीसी बिजली की आपूर्ति कर रहा है. प्लान के मुताबिक, 2019 तक 5,500 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी. जबकि वर्तमान में पांचों लाइसेंसी मिलकर 3255 मेगावाट ही बिजली की आपूर्ति कर रहे हैं. जो मांग के 18.5 फीसदी कम ही है.
इसे भी पढ़ें – डीवीसी में स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति का साक्षात्कार स्थगित, मंत्री ने दिया जांच का आदेश
प्लान के मुताबिक ऐसे बढ़ेगी मांग
वर्ष कितनी मांग(मेगावाट) कितनी उपलब्ध रहेगी बिजली(मेगावाट)
2016 3706 3800
2017 4376 4400
2018 4987 5050
2019 5696 5700
इसे भी पढ़ें – विकास योजनाओं में डीपीआर का जबरदस्त खेल, रवींद्र भवन का प्रोजेक्ट कॉस्ट भी बढ़ा
इन एमओयू और एलोकेशन से ऐसे मिलनी है बिजली
कंपनी – संस्था कितना मेगावाट
दारीपल्ली 500
गजमारा 500
गजमारा टू 500
तालचेर 300
बाढ़ 202
बाढ़ टू 80
बोंगाई गांव 100
नवीनगर 60
नॉर्थकर्णपुरा 396
कांटी 12
तिलैया 1000
टांटिया 165
हाइड्रो प्लांट से ऐसी मिलनी है बिजली
कंपनी मेगावाट
तिपाईपुख 300
बीएसएचपीसी 09
दिबांग 1000
एचइपी 12.79
एचइपी 85.97
तिस्सा 46
इसे भी पढ़ें – रवींद्र भवन और कन्वेंशन सेंटर को पर्यावरण स्वीकृति ही नहीं, शुरू हो गया काम
ऐसे बनाना था चार साल में ट्रांसमिशन लाइन
वर्ष सर्किट किलोमीटर
2016 2297
2017 1018
2018 2004
2019 13558
इसे भी पढ़ें – बयानवीर MLA ज्ञानदेव का नया ‘ज्ञान’! कहा- नेहरु खाते थे गाय और सुअर, फिर कैसे हुए पंडित ?
कौन कंपनी कितनी करती है बिजली आपूर्ति
कंपनी का नाम मेगावाट
डीवीसी 946
जूस्को 43
टाटास्टील 435
सेल बोकारो 21
बिजली वितरण निगम 1900 से 2000
इसे भी पढ़ें – गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




