
NewDelhi: मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों से ध्वनि प्रदूषण होता है या नहीं, इस बात की जांच के आदेश नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दिये हैं. ये मामला पूर्वी दिल्ली में स्थित सात मस्जिदों का है. जिसे लेकर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने दिल्ली सरकार और केन्द्र प्रदूषण नियंत्रण कमेटियों को निर्देश दिये है कि वो इस बात की जांच करें कि क्या इन मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर से ध्वनि प्रदूषण होता है या नहीं. एनजीटी ने कहा है कि अगर वाकई इन मस्जिदों से ध्वनि प्रदूषण हो रहा है तो उनके खिलाफ पर्यावरण नियमों के तहत कार्रवाई की जाए.
इसे भी पढ़ेंःबयानवीर MLA ज्ञानदेव का नया ‘ज्ञान’! कहा- नेहरु खाते थे गाय और सुअर, फिर कैसे हुए पंडित ?
एनजीओ की शिकायत पर एनजीटी की कार्रवाई
नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक एनजीओ अखंड भारत मोर्चा ने अपनी याचिका में कहा है कि पूर्वी दिल्ली में पड़ने वाली सात मस्जिदों में लाउडस्पीकर का गलत तरीके से इस्तेमाल हो रहा है, जिससे वहां रहनेवाले लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है. याचिका में शिकायतकर्ता ने कहा है कि ये मस्जिदें शांत इलाके में हैं, जहां आस-पास ही स्कूल और अस्पताल स्थित है. वही इन लाउडस्पीकरों की आवाज तय लिमिट से ज्यादा होती है. इसका असर अस्पताल में मौजूद मरीजों और स्कूली बच्चों की सेहत पर पड़ता है. इधर, एनजीटी अध्यक्ष आदर्श कुमार गोयल ने बताया कि सात मस्जिदों के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण की शिकायतें मिली थी, बावजूद इसके दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने ना तो कभी जांच हीं की और नहीं कोई कार्रवाई.
इसे भी पढ़ेंःगैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान
गौरतलब है कि बॉलीवुड गायक सोनू निगम और अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी मुंबई में अजान पर आपत्ति जताई थी. सिंगर सोनू निगम ने इसे धार्मिकता थोपने जैसा कहा था, जबकि सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा था कि सुबह पौने पांच बजे अजान की आवाज से कान फट रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि एनजीटी ने पहले भी पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर कड़े कदम उठाये हैं. पिछले ही साल एनजीटी ने ध्वनि प्रदूषण के खतरे को ध्यान में रखते हुए अमरनाथ गुफा के पास मंत्रोच्चारण और घंटे की आवाज पर रोक लगा दी थी.
इसे भी पढ़ेंःबालिका गृह मामला : ब्रजेश ठाकुर के NGO का पंजीकरण रद्द, बैंक खातों के लेनदेन पर भी रोक
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




