
Muzffarnagar: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर परेशान हो कर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की. झिंझना के थाना प्रभारी (एसएचओ) राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने गुरुवार को जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों में से एक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. महिला का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ेंःमोदी सरकार पर यशवंत, अरुण का हमला कहा- पीएमओ में सत्ता का केंद्रीकरण
पीड़िता के परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किये जाने से वह परेशान थी. महिला के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, पांच अगस्त को युवकों ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया था. शर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और दूसरे आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःबालिका गृह मामला : ब्रजेश ठाकुर के NGO का पंजीकरण रद्द, बैंक खातों के लेनदेन पर भी रोक
5 अगस्त को हुआ था गैंगरेप
खबर है कि शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवक, एक युवती को बहला-फुसलाकर जंगल ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना पिछले शनिवार की है. वही मामले में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध पीड़िता ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खा लिया. पीड़िता द्वारा सुसाइड की कोशिश किये जाने की जानकारी होने पर परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसकी हालत में सुधार है.
वही, इस घटना के बाद से झिंझाना पुलिस में हड़कंप मच गया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




