
Ranchi: कल रथ यात्रा है. आज (सोमवार) भगवान जगन्नाथ का नेत्रदान शाम चार बजे से शुरू होगा. भगवान जगन्नाथ समेत सभी विग्रहों को दर्शन मंडप पर रखा जायेगा. इसके बाद मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी. शाम पांच बजे से जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के नवयौवन रूप के दर्शन होंगे. प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा 14 दिनों बाद भक्तों को दर्शन देंगे. नेत्र उत्सव के एक दिन बाद यानी 20 जून को प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र एवं बहन सुभद्रा रथ पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे. इस मौके पर भक्तों में प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा. मेले की तैयारी अंतिम चरण में है.
1000 से अधिक कारीगर दिन-रात कर रहे हैं काम
चार एकड़ में फैले जगन्नाथपुर मेला परिसर में झूले व अन्य स्टॉल को स्थापित करने में 1000 से अधिक कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं. एक झूले में 12 से 15 स्टाफ काम कर रहे हैं, जिससे 100 लोगों से अधिक परिवार जुड़ा हुआ है.
मेले में मनोरंजन के लिए क्या होगा खास, करीब 50 झूले होंगे
इस वर्ष 50 से अधिक झूले लगाये जा रहे हैं. इन झूले में चार वर्ष के बच्चे से लेकर 65 वर्ष तक के बुजुर्ग को चढ़ने की अनुमति होगी. बच्चों के लिए जहां ट्रेन, मिक्की हाउस, जंपिंग, धूम बाइक, ड्रैगन और हेलीकॉप्टर जैसे दर्जनों झूले होंगे. वहीं बड़ों और बुजुर्गों के लिए 18 से लेकर 120 फीट ऊंचे टावर झूले लगाये जा रहे हैं. पिछले वर्ष की तुलना इस बार 20 से अधिक झूले मेला परिसर में लगाये जा रहे हैं, ताकि लोगों को झूले का आनंद लेने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े.
झूले के टिकट की रेंज 30-150 रुपये होगी
इस वर्ष जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर टेंडर निकाला गया था. अंतिम रूप से पश्चिम बंगाल के राजू चंद्रा ने 76 लाख रुपये में टेंडर हासिल किया. मेला व्यवस्थापक अब्दुल सलाम ने बताया कि इस वर्ष मेला से एक करोड़ रुपये से अधिक कमाई का अनुमान है. इस बार 20 से अधिक झूले मेला परिसर में लगाये जा रहे हैं, ताकि लोगों को झूले का आनंद लेने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े.
मेला परिसर में अब तक सात टावर
झूले लगाये गये थे, वहीं अब 11 होंगे. ब्रेक डांस दो लगते थे, जो इस बार सात होंगे, दो टोरा-टोरा की जगह अब चार लगेंगे. तीन मौत का कुआं अलग-अलग आकार के होंगे. बच्चों के झूले जो आठ होते थे अब 15 से अधिक होंगे, ड्रैगन ट्रेन जो दो लगते थे, इस बार इसकी संख्या चार है, बीते वर्ष तक जहां तीन नाव झूला लगा था, इस बार 10 नाव झूला अलग-अलग आकार के लगाये जा रहे हैं.
दो रेंजर झूले 70 फीट की ऊंचाई पर 70 फीट की परिधि में 360 डिग्री घुमेंगे
जगन्नाथपुर मेला में इस वर्ष दो झूला आकर्षण का केंद्र बोगा. कर्नाटक के रास्ते रांची शहर में पहली बार सुनामी और थ्रीस-बी झूला लगाने की तैयारी है. दोनों ही झूले 70 फीट की ऊंचाई पर लोगों को बवंडर की तरह घुमायेंगे. यह दोनों झूला एक-एक लगाये जा रहे हैं. वहीं हथौड़े के आकार के दो रेंजर झूले 70 फीट की ऊंचाई पर 70 फीट की परिधि में 360 डिग्री घुमायेंगे.
11 टावर झूले लगाये जा रहे जो 120 फीट ऊंचा होगा
मेला परिसर का खास आकर्षण टावर झूला होगा, जिसका रोमांच मेला परिसर में प्रवेश के साथ ही महसूस होने लगेगा. इस वर्ष कुल 11 टावर झूले लगाये जा रहे हैं. इनमें बच्चों के लिए 18 फीट का हाथ से चलनेवाला टावर झूला से लेकर मोटर से चलने वाला 120 फीट ऊंचा झूला है. यह ऊंचाई प्लेटफॉर्म के ऊपर की है. इसकी खासियत है कि इसमें 28 ट्रॉलियां होगी. साथ ही 26 सीटर वाले छह और 18 सीटर वाले तीन टावर झूले आकार लेने लगे हैं.
प्रशासन भी रहेगा मुस्तैद
रथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन भी तैयारी कर ली है. मेले में 25 लाख लोगों के आने की उम्मीद है. मेले को लेकर 170 प्लाटून पुलिस बल तैनात किए जाएंगे. पूरे शहर को 14 जोन, 29 सेक्टर में बांटा गया है. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती होगी.
प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा का कार्यक्रम
19 जून : प्रभु जगन्नाथ का नेत्र उत्सव सह नव यौवन रूप के दर्शन
20 जून : श्रीगुंडिचा रथ यात्रा 24 जून : हेरा पंचमी पर मां लक्ष्मी द्वारा रथ भंगिनी
27 जून : संकट तारीणी व्रत
28 जून : श्री जगन्नाथ गुंडिचा मंदिर से श्रीमंदिर तक बाहुड़ा यात्रा
इसे भी पढ़ें: पंचायती राज व्यवस्था की बारीकियों को जानने झारखंड के जिला परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष हैदराबाद पहुंचे




