Khas-KhabarLead NewsNationalNEWS

उत्तर प्रदेश के बलिया में गर्मी से तीन दिन में 54 लोगों की मौत

Balia: उत्तर प्रदेश के बलिया में भीषण गर्मी पड़ने से बीते तीन दिनों में 54 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 400 से ज़्यादा मरीज़ों को ज़िला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. ये जानकारी बलिया ज़िला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अध्यक्ष डॉ. एसके यादव ने दी है. प्रभारी चिकित्सा अध्यक्ष ने बताया कि 15 से 17 जून के बीच बुखार, सांस फूलने जैसी वजहों से मरीज़ तेज़ी से अस्पताल में भर्ती हुए हैं. जानकारी के मुताबिक 15 जून को 23, 16 जून को 20 और 17 जून को 11 लोगों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें: रांची में बदला मौसम का मिजाज, मानसून से पहले हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

ज़िले में बढ़ती मौतों को देखते हुए आज़मगढ़ मण्डल के अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. बी.पी. तिवारी ने डॉक्टरों की एक टीम को लखनऊ से बुलाया है. उनका कहना है कि लखनऊ की टीम ही आकर मौतों की वजह का पता करेगी कि क्यों इतनी तेज़ी से लोगों की मौत हुई है.वहीं ज़िला अस्पताल में आने वाले मरीज़ों की संख्या  भी तेज़ी से बढ़ी है. लोग अपने मरीज़ों को कंधे पर उठाकर इमरजेंसी तक ले जा रहे हैं, क्योंकि अस्पताल में पर्याप्त स्ट्रेचर की सुविधा नहीं है.

Related Articles

Back to top button