
Ranchi: राजधानी रांची में रविवार की सुबह हुई हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया. बताते चलें कि रांची में दिन का तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया था. तेज धूप की वजह से लोग परेशान थे. पिछले कई दिनों से सूर्य की तपिश बढ़ रही थी. लोगों को बादल और वर्षा का इंतजार था. आज उनका इंतजार खत्म हुआ और हल्की ही सही, वर्षा ने उन्हें इस भीषण गर्मी से राहत दी है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 20 जून तक मानसून की दस्तक होगी. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती हैं.




