
Giridih: राजस्थाान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया आगामी लोकसभा चुनाव की तैय़ारियों के मद्देनजर 14 जून को गिरिडीह आ रही हैं. जिला भाजपाध्यक्ष महादेव दुबे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 14 जून की शाम को वह देवघर के पालजोरी से पूर्व सीएम वसुधंरा राजे सिधियां बेंगाबाद के रास्ते गिरिडीह आएंगी. बेंगाबाद के मिड वे ग्रीन रेस्टूरेंट वह गांडेय के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेंगी. गांडेय के खास नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी. इस दौरान महादेव दुबे के अलावा पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चन्द्र सिन्हा, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, विनीता कुमारी समेत कई बड़े नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सीएम बाबूलाल मंराडी के साथ प्रदेश व जिला कमेटी के कई नेता मौजूद रहेंगे.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बगोदर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा जख्मी
अगले दिन 15 जून को सर्किट हाउस में ही प्रेस को संबोधित करेंगी. इसके बाद केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के साथ बगोदर के लिए रवाना होंगी, जहां बगोदर स्टेडियम में आयोजित बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी. बगोदर जाने के क्रम में ही डुमरी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ डाक बंगला में बैठक करेगी.




