Lead NewsNationalNEWS

अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में AAP की महारैली आज, 12 साल के बाद इस जगह से केजरीवाल भरेंगे हुंकार, एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा

New Delhi: केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी रामलीला मैदान पर महारैली करेगी. 12 साल बाद रामलीला मैदान में एक बार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल किसी राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे. रामलीला मैदान से ही राजनीति में पदार्पण करने वाले केजरीवाल आज केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ अध्यादेश के बहाने अपनी ताकत की झलक दिखाने की भी कोशिश करेंगे. रैली को लेकर पार्टी प्रवक्ता ने दावा किया है कि इस महा रैली में कम से कम एक लाख लोग पहुंचने वाले हैं. इससे पहले दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने रामलीला मैदान में महारैली की तैयारियों को लेकर जायजा लिया था. इस रैली को अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली सरकार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित कर सकते हैं.

केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ रैली


11 जून को रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की यह महारैली बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा बीते 19 मई को लाए गए अध्यादेश के विरोध में की जा रही है. 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश के जरिए दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग और विजिलेंस पर चुनी हुई सरकार का नियंत्रण दे दिया था, लेकिन केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया है. इसके विरोधस्वरूप यह महारैली की जा रही है. पार्टी का दावा है कि महारैली में भारी तादाद में दिल्ली की जनता शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाएगी.

Related Articles

Back to top button