
Ranchi: जसीडीह वास्को-द-गामा एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़े जायेंगे. इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने सूचना जारी कर दी गयी है. रेलवे की ओर से बताया गया है झारखंड को गोवा से जोड़ने वाली इस ट्रेन में चार इकोनामी कोच जुड़ेंग. कोच जुड़ने के बाद वास्को-द-गामा से 21 जुलाई और जसीडीह से 24 जुलाई से यात्रियों को इकोनॉमी कोच में सफर की सुविधा मिलेगी. दोनों ओर से इकोनॉमी कोच की बुकिंग भी शुरू हो गयी है. ट्रेन देवघर के जसीडीह से चलती है. जो धनबाद, बोकारो, मुरी, रांची, हटिया से होकर गुजरती है. ऐसे में राज्य के यात्रियों को इस ट्रेन का लाभ मिलेगा. इकोनॉमी कोच के साथ धनबाद होकर चलने वाली यह दूसरी ट्रेन होगी. इससे पहले कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में एक इकोनॉमी कोच जोड़ा गया है. इसके साथ ही इस ट्रेन से स्लीपर के आठ कोच कम हो जाएंगे. अभी 10 स्लीपर कोच के साथ चलने वाली ट्रेन मात्र दो स्लीपर कोच के साथ चलेगी.
जनरल व स्लीपर कोच कम कर इकोनॉमी कोच के साथ ही थर्ड व सेकेंड एसी के तीन-तीन अतिरिक्त कोच जुड़ेंगे. इससे एसी में सफर करने वाले यात्रियों को पहले काफी ज्यादा सीटें उपलब्ध हो सकेंगी. जबकि जनरल और स्लीपर में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी.
इसे भी पढ़ें: जेबीवीएनएल की जनता से अपील, स्मार्ट मीटर करें अपडेट




