
Lohardaga: केंद्र सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित पेशरार प्रखंड के विकास को लेकर प्रारंभ किए गए पेशरार एक्शन प्लान में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. पहली ही बारिश में कुल 74 करोड़ रुपए की सड़क योजना की कलई खुल गई है. पेशरार एक्शन प्लान के तहत बनाई गई सड़कों में कई स्थानों पर बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं. कई स्थानों पर गार्डवाल बह चुके हैं. वहीं कई पुलिया में भी दरारें आ चुकी हैं.
इसे भी पढ़ें- लोहरदगा के सेन्हा में ग्रामीण की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पहली बारिश में ही कई जगहों से टूट गई सड़कें
लोहरदगा से निंगनी गांगुपारा होते हुए पेशरार तक जाने वाली सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है. पहली बारिश में सड़क के इस प्रकार से टूट जाने की वजह से योजना के भविष्य और गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं. हालांकि योजना कार्य से जुड़ी एजेंसी शिवालय कंस्ट्रक्शन के डीपीएम रामाशीष यादव का कहना है कि बारिश की वजह से और पहाड़ी क्षेत्र की वजह से योजना का यह हाल हुआ है. अभी हम लोग खराबी को दूर करने में लगे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें-मासूम बच्चों के पोषाहार पर भी ग्रहण, चार माह से नहीं मिल रहा पोषाहार, कैसे तंदरूस्त होंगे बच्चे
डीसी ने दिए जांच के आदेश
मामले में उपायुक्त विनोद कुमार का कहना है कि योजना में जो भी गड़बड़ी है, उसे दूर कर लिया जाएगा. उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिए हैं. उन्होने कहा कि बारिश की वजह से ऐसा हो सकता है. बरहाल इतनी महत्वपूर्ण और बड़ी योजना में निर्माण के साथ ही गड़बड़ी सामने आने के बाद इसे ठीक करना भी किसी के लिए आसान नहीं होगा. योजना कार्य को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी है. विभाग इस मामले में मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है. महत्वपूर्ण बात यह है कि जब इतनी बड़ी योजना थी, तो सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए योजना का क्रियान्वयन क्यों नहीं किया गया.
इसे भी पढ़ें- “सिंह मेंशन को टेंशन” देने में पहली बार उछला ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का नाम
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




