JamshedpurJharkhand

#Jamshedpur: इंटर के रजिस्ट्रेशन के लिए बैंक में जमा कराये गये स्टूडेंट्स के 70 हजार रुपये गायब

Jamshedpur: कोऑपरेटिव कॉलेज परिसर में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक से छात्रों के फीस के पैसे गायब हो गये हैं. बैंक को जमा की गयी कुल राशि में 70 हजार कम मिले हैं.

बैंक को इसका पता सोमवार को लगा जब बैंक अब तक की जमा राशि का मिलान करने लगा.

इसे भी पढ़ें : #CBSE : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से, देखें डेटशीट

ये है पूरा मामला

कॉलेज प्रबंधन ने इंटर के छात्रो को 10 दिसंबर से एक्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने का निर्देश दिया था. जमा करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर रखी गयी थी.

रोज की तरह मंगलवार को भी पैसे जमा करने के लिए छात्र लाइन में खड़े हुए. लेकिन बैंक खुला ही नहीं. छात्र बैंक के न खुलने से हैरान थे. लाइन में खडे  छात्रों ने इसकी शिकायत कॉलेज के प्रचार्य आर के सिंह से की.

प्राचार्य के बैंक अधिकारियों से बात करने पर गंड़बड़ी का पता चला जिससे छात्र आक्रोशित हो गये.

प्राचार्य के समझाने पर छात्र शांत हुए. प्रचार्य ने छात्रों को समझाते हुए कहा की पैसा कहां गया इसका पता बैंक लगा रहा है. हालांकि बैंक अधिकारियों ने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार किया.

इसे भी पढ़ें : #Palamu: प्रख्यात रंगकर्मी मुनमुन चक्रवर्ती का facebook हैक कर दोस्तों से मांगी आर्थिक मदद, एक से 16 हजार ठगे

क्या कहते हैं कॉलेज के प्राचार्य

कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य आर के सिंह ने किसी घोटाले से इंकार करते हुए कहा कि बैक में तकनीकी खामी के चलते ऐसी गड़बड़ी सामने आयी है जिसका पता बैंक लगाने में जुटा है.

विकल्प के तौर पर छात्रों को बिष्टुपुर में बैंक की मुख्य शाखा में पैसे जमा करने के लिए कह दिया गया है ताकि छात्रों को परेशानी न हो.

इसके अलावा कॉलेज प्रबंधन ऑनलाइन पैसे जमा कराने की सुविधा पर भी विचार कर रही है और जल्द ही इसकी शुरुआत कर छात्रों को इसकी जानकारी दे दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें : #Internet के अभाव में धूल फांक रहा रांची यूनिवर्सिटी का इन्फॉर्मेशन व नॉलेज ई-सेंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button