Giridih

गिरिडीह में उद्यमी संघ ने कृषि संवाद का किया आयोजन, किसानों को मार्केटिंग और ब्रांडिग करने का मिला टिप्स

Giridih: भारतीय उद्यमी संघ ने सोमवार को गिरिडीह के कृषि विज्ञान केन्द्र में एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रगतिशील किसान में कृषि उद्यमिता की भूमिका पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिले के कई किसानों ने हिस्सा लिया. जिले में पहली आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में उद्यमी संघ के शिव अभिषेक कुमार मौजूद किसानों को कई महत्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि भारत स्फूर्ति योजना स्टार्टअप इंडिया और पीएमएफम हर किसानों के लिए है। जो अपने उत्पाद को बाजार में उतार नहीं पा रहे है। क्योंकि आज का दौर ब्रांडिग और मार्केटिंग का है। ऐसे में हर किसानों को स्टार्टअप और पीएमएफएम से जुड़ना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में मनरेगा लूट मामले में डीसी के 15 लाख रिकवरी के निर्देश पर सवा तीन लाख हुए सरकारी खाते में जमा

संवाद में मौजूद किसानों के बीच संघ के शिव अभिषेक कुमार ने यह भी कहा कि हर स्तर के किसानों को संगठित हो कर फार्मिंग और प्रोडक्ट स्पेसिफिक एफपीओ बनाना चाहिए। इसे महिला उद्यमिता किसानों के साथ प्रगतिशील किसानों को बाजार में अपने उत्पाद पहुंचाने की सुविधा होगी। कृषि संवाद में किसानों से शिव अभिषेक कुमार ने कहा कि सरकार हर किसानों को उनके लायक एफपीओ उपलब्ध करा रही है. जिसे जिसे मोटे अनाज के साथ बाजरा और जवाहर की खेती करने में किसानों को कोई परेशानी नहीं हो। क्योंकि अनाज तो किसान उगा ही रहे है और अब तो किसानों का फोकस बिस्कुट उत्पादन भी है। जिसे बड़े बाजारों में इन उत्पादनों को पहुंचाने की व्यवस्था ऐसे किसानों द्वारा किया जा रहा है। इधर कृषि संवाद में महिला उद्यमिता किसान के साथ प्रगतिशील किसानों को कई और महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया.

Related Articles

Back to top button