
Chaibasa: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय चाईबासा के परिसर में प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक “कोल्हान रेंज” अजय लिंडा के द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया. इस मौके पर आयुक्त कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए. प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि हम सबको अधिक से अधिक की संख्या में पौधों को लगाना चाहिए .पेड़ – पौधे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, और हमें अशुद्ध हवाओं से बचाते हैं और साफ हवा प्रदान करते हैं. पर्यावरण को स्वच्छ और शुद्ध बनाने में पेड़ पौधे अहम योगदान रखते हैं. इसलिए हमें अधिक मात्रा में पेड़-पौधे लगाकर उसका देखभाल करते हुए उसे बड़ा करना है. पौधारोपण कार्यक्रम में आयुक्त की सचिव नमिता कुमारी सहित प्रमंडलीय कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: Chakradharpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ 60 बटालियन ने किया पौधारोपण




