
Chakradharpur: गुरुवार को लगने वाली सप्ताहिक लौड़िया- मेरमेरा पशु-हाट बाजार स्थान बदलने को लेकर ग्रामीण मुंडा मधुसूदन बोदरा की अध्यक्षता एवं गुलकेड़ा पीढ मानकी राजू जमुदा और पदमपुर मुखिया समीना गागराई की उपस्थिति में एक ग्राम सभा की बैठक हुई. बैठक में सबकी सहमति से रेलवे पुलिया के पार लौड़िया में पशु- हाट बाजार लगाने को लेकर सबकी सहमति बनी एवं बाजार संचालन हेतु ग्राम युवा समिति लौड़िया का गठन किया गया, जिसमे अध्यक्ष मंटू गागराई, सचिव आनंद नायक एवं कोषध्यक्ष मंगल कांडेयांग को चुना गया ,साथ ही पशु-हाट बाजार के देखरेख हेतु 30 कार्यकारणी सदस्यों को चुना गया. साथ ही दियुरी के द्वारा पूजा कर एवं अतिथियों के द्वारा नारियल फोड़ कर नए पशु हाट बाजार का उदघाटन किया गया.
इसे भी पढ़ें: Chakradharpur: भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में 2024 चुनाव को लेकर हुई विशेष चर्चा
इस दौरान जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हंसदा ने कहा कि चक्रधरपुर प्रखंड में एकमात्र पशु-हाट बाजार लगता है,जिससे किसानों और आमलोगों को काफी फायदा पहुंचता है, लोगों को शादी-विवाह और खेती करने में तुरंत इस बाजार से पशु उपलब्ध हो जाते हैं.
जिला परिषद सदस्य भाग 2 मीना जोंको ने कहा कि इस पशु हाट बाजार से आसपास के सभी लोगों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा, बाहर से आने वाले व्यापारियों को सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा. गुलकेडा पीड़ के मानकी राजू जमुदा ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से यह पशु-हाट बाजार सुचारू रूप से चले आ रही है और सबके सहयोग से आगे भी अच्छे से चलाने का प्रयास किया जायेगा.

इस दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष जंगल गागराई,मुखिया मेलानी बोदरा,मुखिया पिंकी जोंको,मुंडा अमरसिंह गागराई,मुंडा सेलाय बोदरा,मुंडा करमू महतो,मुंडा मंगला महतो,मुंडा लोकनाथ सामड,दयासागर केराई, अभिनाश पूर्ति, मिश्री महतो,बिरजू खंडाईत, सोनाराम कोंडांगकेल,अर्जुन बोइपाई, बीजू गागराई,सादो खंडाइत,शिवराम महतो, अभिमन्यु प्रधान, पौदा मुंडा,पंकज बंकिरा,थोमस बोईपाई सहित 3 पंचायत के लोग मौजूद थे।




