
New Delhi: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लेकर पांच दिनों की गहमागहमी के बाद अब मामला सुलझता दिख रहा है. सीएम पद के दूसरे बड़े दावेदार डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनने के लिए राजी हो गए है. उन्होंने मीडिया से कहा है कि पार्टी के हित में वह डिप्टी सीएम बनने के लिए तैयार हुए है. इनके राजी होते ही सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है. 20 मई को बैंगलुरु में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा.
मालूम हो कि कर्नाटक में चुनावी नतीजे की घोषणा के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवकुमार व सिद्धारमैया के बीच होड़ मची रही. पिछले चार दिनों से बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक सरगर्मी तेज रही. बैठकों का दौर जारी रहा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी अपने-अपने स्तर से गुत्थी सुलझाने में जुटे रहे. आखिरकार सोनिया गांधी के हस्तक्षेप से रास्ता निकला. बताया जाता है कि बुधवार को सोनिया ने वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से शिवकुमार को मनाया.
डीके शिवकुमार के भाई और कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘मैं फैसले से खुश नहीं हूं लेकिन कर्नाटक के लोगों के हित में, हम चाहते हैं कि हम अपने वादों को पूरा करें. यही वजह है कि डीके शिवकुमार ने इस फैसले को स्वीकार किया है. हम भविष्य में देखेंगे, अभी तो लंबा रास्ता तय करना है. मैं चाहता था कि डीके शिवकुमार सीएम बनें लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हम फिलहाल इंतजार करेंगे और देखेंगे कि आगे क्या करना है.’
इसे भी पढ़ें: किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीना, अब मेघवाल संभालेंगे जिम्मेदारी




