JharkhandLead NewsNEWSRanchiSports

27 मई को रांची में 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का ट्रायल

Ranchi: 12 से 22 जून तक राऊरकेला (ओडिशा) में आयोजित होनेवाली 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड पुरुष हॉकी टीम का गठन होना है. इसके लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 27मई को पूर्वाहन 08:00 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल (रांची) में होगा. चयन ट्रायल में झारखंड के कोई भी पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. उनका जन्म तिथि 1 जनवरी 2004 या उसके बाद का होना चाहिए. ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा जिन खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया में पूर्व से निबंधन नहीं है, वे हॉकी इंडिया द्वारा जारी किए गए फॉर्मेट में डॉक्टर के जांचोपरांत उम्र पात्रता प्रमाण पत्र और जिस विद्यालय में वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं, उसके प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत बोनोफाईड प्रमाण पत्र साथ में अवश्य लाएंगे.

इसे भी पढ़ें: नेतरहाट के नाशपाती का स्वाद लेने और कमाई करने का मौका दे रही सरकार, जानें शर्तों को

Related Articles

Back to top button