
Giridih: गिरिडीह के गांवा थाना इलाके के धनेता गांव में वन विभाग के अधिकारियों ने नील गोवंश के मांस के साथ एक युवक को दबोचा है. वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार की देर रात इस मामले में गुप्त सूचना के आधार पर धनेता गांव में छापेमारी की और आरोपी शूकर उर्फ गुड्डू भुल्ला को झोपड़ी से दबोचा. जानकारी के अनुसार छापेमारी के वक्त भी आरोपी गुड्डू भूला नील गोवंश के मांस की बिक्री कर रहा था. ढाई किलो मांस के साथ गोवंश के खाल बरामद हुए हैं. फिलहाल आरोपी से पूछताछ किया जा रहा है.




