Court NewsGiridih

गिरिडीह में गांजा के अवैध कारोबार के आरोपी को सुनाई गई एक साल की सजा, 10 हजार का लगा जुर्माना

Giridih:  प्रधान जिला एंव सत्र न्यायधीश वीणा मिश्रा की कोर्ट ने एनडपीएस एक्ट सेक्शन 20/1 के तहत एक आरोपी को एक साल की सजा और 10 हजार जुर्माना लगाया है. जुर्माना नहीं देने पर आरोपी को एक महीनें की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. मामला साल 2017 का नगर थाना से जुड़ा हुआ है, जहां शहर के कोलडीहा निवासी मिथुन रजवार के घर छापेमारी कर पुलिस ने मादक पद्धार्थ गांजे के बड़े स्टॉक को जब्त किया था. आरोपी मिथुन रजवार के घर के कमरे के पलंग के नीचे से गांजा का स्टॉक को जब्त करने के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पुलिस को छापेमारी के क्रम में जानकारी भी मिली थी कि मिथुन रजवार घर से गांजा का अवैध कारोबार करता था. इस दौरान छह साल तक आरोपी जेल में रहा और तीन दिन पहले आरोपी मिथुन रजवार पर प्रधान जिला एंव सत्र न्यायधीश के कोर्ट ने दोषी करार दिया जबकि मंगलवार को आरोपी को सजा सुनाई गई.

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से रात 10:30 बजे के बाद लाउडस्पीकर या डीजे से होने वाले ध्वनि प्रदूषण से कानून का उल्लंघन होने पर मांगा जवाब 

Related Articles

Back to top button