
Ramgarh: दिगवार फोरलेन के समीप स्थित एक होटल के सभागार मे झारखण्ड पार्टी का जिलास्तरीय मांडू विमान सभा क्षेत्र में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमदेव करमाली व संचालन आकाश करमाली , अनिल पासवान ने संयुक्त रूप से किया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक भगत, विशिष्ट अतिथि आनन्द पाॅलजी, लाल किशोर दास, मास्टर अक्सर अली एवं अन्य लोग उपस्थित हुए. अतिथियो का स्वागत सोमदेव करमाली ने माला पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया.

कार्यक्रम मे झारखंड पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व राज्य मंत्री अशोक भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झारखंड पार्टी के नीति एवं सिद्धांतो से अवगत करवाया एवं युवा नेता सोमदेव करमाली को झारखंड पार्टी का मांडू विधान सभा का प्रभारी मनोनीत किया एवं कार्यक्रम मे आए लोगो को सदस्यता ग्रहण करवाया.
इसे भी पढ़ें: Ramgarh: बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर आजसू पार्टी ने जताई चिंता, प्रशासन की लापरवाही से अपराधियों में नहीं रहा कानून का खौफ

इस कार्यक्रम मे सोमदेव करमाली ने लोगो को बताया की झारखंड पार्टी जमीनी स्तर पर जन समस्याओ का समाधान करेगी । इस कार्यक्रम में भवानी शंकर गुप्ता, आकाश करमाली, गंभीर करमाली, सुभाष राम करमाली, जगजीवन करमाली, रामाशीष करमाली, अनिल पासवान, सुनील कुमार पासवान, राजेश बेदिया, तुलसी बेदिया, मनोज मुर्मू, शंकर करमाली, कृष्णा मुंडा, रूपलाल बेदिया, शिवनाथ बेसरा, चन्द्रशेखर पोद्दार, आशा देवी, बिनीता टोप्पो, राधा देवी, एवं अन्य अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित हुए.




