Crime NewsGiridih

Giridih: दो पक्षों में मारपीट मामले में थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, मामले में एक आरोपी गिरफतार

Giridih:  सौर उर्जा डीप बोरिंग लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों की ओर से पचंबा थाना में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया है. पिछले दिनों हुई घटना में पचंबा पुलिस ने आवेदन के आधार पर हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक पक्ष के राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि सोमवार को गिरफ्तार किए गए राजेन्द्र की बेटी और पत्नी एसपी को आवेदन देने पहुंची. इस दौरान उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरे पक्ष के रामेशवर यादव, मनोज यादव, विकास यादव, प्रमोद यादव, अजय यादव, बजरंगी यादव, अनिल यादव और पंकज यादव के खिलाफ भी पचंबा थाना में राजेन्द्र यादव ने केस दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद रविवार देर रात खावा गांव से एक शादी समारोह से वापस लौटने के दौरान मनियामांडी गांव के समीप इन आरोपियों ने राजेन्द्र यादव के साथ जमकर मारपीट की. रामेशवर और उसके गुर्गो द्वारा किए गए मारपीट में राजेन्द्र यादव को गंभीर चोट लगी है. इसके बाद जब राजेंद्र यादव ने उसी हालात में पचंबा थाना में शिकायत की तो पचंबा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उल्टा राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें: रांची पुलिस ने पीएलएफआइ संगठन के एरिया कमांडर को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

राजेंद्र यादव की बेटी और पत्नी ने पचंबा थाना प्रभारी पर इस मामले में एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया. इस दौरान उन्होंने बताया कि मनियामांडी गांव में सौर उर्जा चालित डीपबोरिंग योजना स्वीकृत है और इसी डीपबोरिंग योजना को लगाने को लेकर रामेशवर यादव और राजेन्द्र यादव के बीच कुछ दिन पहले मारपीट हुई थी. वहीं इस मामले में पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह का कहना है कि पहले मारपीट की जानकारी के आधार पर ही दोनों ओर से केस दर्ज किया गया है. एक को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही है. दूसरे पक्ष के लोगों को दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Related Articles

Back to top button