ChatraCrime News

चतरा में मोटरसाइकिल और पिकअप की सीधी टक्कर में युवक की हुई मौत

Chatra : सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी में सोमवार को पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी जैसे ही सदर थाना पुलिस को हुई. पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. हालांकि मृतक युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई है। वैसे दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर वाहन जोरी के पिंडराकोला गांव निवासी राजेंद्र गंझू पिता डोमन गझू की बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Giridih: दो पक्षों में मारपीट मामले में थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, मामले में एक आरोपी गिरफतार

Related Articles

Back to top button