
Chakradharpur: चक्रधरपुर संचालिका बीके मानिनि ने कहा कि मेहनतकश लोग समाज का धरोहर होता है. वे आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, माउंट आबू (राजस्थान) की चक्रधरपुर स्थित ब्रह्माकुमारिज पाठशाला परिसर में श्रमिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दरम्यान बोल रही थी. उन्होंने बताया, परमात्म चिंतन में वह ताकत होता है जिससे हमारे अंदर की सारी बुराई स्वत समाप्त हो जाती है, बशर्ते उनके डायरेक्शन प्रमाण अपनी गति को कायम रखे. इस मौके पर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सदानंद होता ने कहा कि समाज हित में ब्रह्माकुमारिज का चिंतन और सक्रियता हम सबों के लिए मार्गदर्शन कराता है.
इसे भी पढ़ें: Chakradharpur: तिरुपति मंदिर की तर्ज पर होगा भव्य पंचहनिका ब्रह्मोत्सव का आयोजन, तैयारी पूरी
इसके पूर्व आए हुए अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.इसके उपरांत झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सदानंद होता के अलावा रिक्शा चलाकर अपने परिवार को बेहतरीन पालना देकर उदाहरण बनने वाले देवनन्दन पासवान और मेहनतकश महिला सुमित्रा साव को भी बेड़ाम ओढ़ाकर व ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया.




