
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के कारण अपने भाई ने भाई और चाचा को लाठी डंडा और पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी. घटना के बाद सोनुआ पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों शव को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोनुआ थाना अंतर्गत पाताहातु गांव निवासी बुधराम गागराई के साथ अपने भाई मंगता गगराई के बीच जमीन विवाद चल रहा था. इसे लेकर उनके चाचा मोइका उर्फ़ बुधराम गागराई भी अपने भतीजा मंगता गगराई के पक्ष में था. इसे लेकर बुधराम गागराई ने हमेशा विवाद करता था. मंगलवार की रात बुधराम गगराई ने लाठी-डंडे और पत्थर से कुचलकर अपने भाई मंगता गगराई और चाचा मोइका उर्फ़ बुधराम गागराई का हत्या कर दिया. बुधवार सुबह इसकी जानकारी गांव वाले ने पुलिस को दी. घटना का खबर मिलते ही सोनुआ पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की , बाद में आरोपी बुधराम गागराई को हिरासत में ले लिया. बाद में पुलिस ने दोनो शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. इस घटना से गांव में पूरी तरह मातम माहौल है.
गांव में सन्नाटा , पुरुष गांव से किया पलायन
सोनुआ थाना अंतर्गत पाताहातु गांव में चाचा भतीजा की हत्या की खबर के बाद गांव से पुरुष पलायन कर गए हैं. गांव में जब पुलिस पहुंची तो सिर्फ महिला नजर आई. कुछ जानकार लोगों का कहना है कि इस हत्याकांड में गांव के कुछ लोग भी मिले हुए हैं. जिस तरह लाठी डंडा और पत्थर से कुचल कर चाचा और भतीजा का हत्या कर दिया गया है वह किसी एक व्यक्ति का नहीं लग रहा है. बरहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें: संविदा कर्मियों को हेमंत सरकार का तोहफा, सातवां वेतनमान के अनुरूप तय हुआ मानदेय




