
Ranchi: गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के टेमरकरचा गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे आठ वाहनों व मशीनों को जलाने में शामिल फरार तीन उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, मजदूरों का लूटा मोबाईल, पीएलएफआई का पर्चा और मोटरसाईकिल बरामद किया गया है. गिरफ्तार उग्रवादी में लोहरदगा जिले के विवेक उरांव, सोमनाथ खेरवार और गुमला के बसंत महली का नाम शामिल है. इस मामले में 21 अप्रैल को घटना में संलिप्त आरोपी अजय उरांव उर्फ संजय उरांव को केरल से गिरफ्तार किया गया था. आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, जिंदा गोली औऱ पीएलएफआई का पर्चा बरामद किया था. लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के तोरांग निवासी अजय उरांव केरल में मजदूरी का काम करता था. केरल में नाम बदलकर रह रहा था, वहां लोग उसे दीलजल उरांव नाम से पहचानते थे. आरोपी वहीं से पीएलएफआई के संपर्क में रहता था, और लेवी की मांग करता था. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच शुरु की तो अजय उरांव और उसके साथियों द्वारा दहशत फैलाने के लिये आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था.
सड़क निर्माण में लगे कई वाहन और मशीन में आगजनी
गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के टेमरकरचा गांव में 10 अप्रैल को सड़क निर्माण कार्य में लगे आठ वाहनों व मशीनों को आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था. सड़क निर्माण में लगे पांच हाइवा, दो रोलर और एक पेवर वाहनों को जलाया गया. उग्रवाद प्रभावित टेमरकरचा गांव में सड़क निर्माण का कार्य सत्या कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है. आधा दर्जन उग्रवादी घटना को अंजाम दिया था. दिनदहाड़े दोपहर करीब 3 बजे आगजनी की इस घटना को अंजाम दिया गया था.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: कार की टायर फटने से अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, युवक गंभीर रूप से घायल




