ChaibasaCrime NewsNEWS

चाईबासा: ट्रक चालक से दिनदहाड़े लूट मामले का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार, लूट का पैसा बरामद

Chakradharpur: ट्रक के चालक से दिनदहाड़े लूट की घटना के मामले में चक्रधरपुर पुलिस ने 12 घंटे में उद्भेदन कर दिया हैं. इस मामले में चक्रधरपुर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर पैसा बरामद किया है. घटना के संबंध में पोड़ाहाट डीएसपी कपिल चौधरी ने चक्रधरपुर थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का विस्तार से जानकारी दिया. उन्होंने बताया कि 1 मई को रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग के चक्रधरपुर स्थित ऑस्फोर्ड आई अस्पताल के पास मोटरसाईकिल सवार तीन अपराधियों द्वारा एक ट्रक को रोक कर चालक से 23,050/- रुपये छिन लिया था. इस सबंध में चक्रधरपुर थाना कांड सं0- 79/23 दिनांक 1 मई 2023 धारा- 392 भा० द०वि० के अंतर्गत तीन अज्ञात अभियुक्तो के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था.

कांड की गंभीरता को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर व चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी के निर्देशन मे टीम का गठन किया गया. पुलिस के द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छापेमारी करते हुए कांड में शामिल तीन अभियुक्तों को 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त के पास से कांड में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं ट्रक चालक से छीना हुआ रुपया भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवकों में सभी चाईबासा जिला मुख्यालय के आरोपी है. इसमे चाईबासा बड़ी बाजार बरकंदाज टोली निवासी आदिल रसिद, चाईबासा बड़ी बाजार बरकंदाज टोली निवासी मो0 शाहिद अनवर और बड़ी बाजार हिंद चौक निवासी मुर्तवीर हुसैन शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से लूट में इस्तेमाल किया गया मोटरसाईकिल, ट्रक चालक से लूटा गया मे रुपया, कागजात और कांड को अंजाम देते समय पहना हुआ वस्त्र भी बरामद किया हैं. छापेमारी अभियान में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, चाईबासा सदर थाना प्रभारी प्रविण कुमार, चाईबासा मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक, दोनों थाना का पुलिस और चक्रधरपुर थाना का पुलिस शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा: कार की टायर फटने से अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, युवक गंभीर रूप से घायल

Related Articles

Back to top button