Chaibasa

चक्रधरपुर के नजीर अनवर को जेईई (मेन) में मिला 98.13 अंक, परिवार में खुशी की लहर

Chakradharpur: कुछ करने की तमन्ना हो, सामने लक्ष्य हो, तो फिर उसे पाने से कोई नहीं रोक सकता है. इसे सच कर दिखाया है,चक्रधरपुर के बंगलाटांड में रहने वाले फिरोज अनवर के सुपुत्र और पत्रकार शीन अनवर के भतीजे नजीर अनवर ने. नजीर ने जेईई (मेन) परीक्षा में 98.13 अंक प्राप्त कर अपना लक्ष्य को प्राप्त किया है बल्कि चक्रधरपुर का नाम भी रोशन किया है. नजीर की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार भी हर्षित है.नजीर को एनटीए स्कोर के तहत फिजिक्स में 99.23, केमेस्ट्री में 97.62, गणित में 67.93 अंक मिले हैं. वह बीटेक श्रेणी में परीक्षा लिखा था.

इसे भी पढ़ें: चाईबासा पहुंचने पर पदमश्री जानुम सिंह सोय का हुआ भव्य स्वागत

नजीर की माता हुस्न बानो व पिता फिरोज अनवर बताते हैं कि नजीर कड़ी मेहनत किया करता था. वह अपनी खुशियों को अपनी पढ़ाई पर कुर्बान कर देता था. पर्व-त्योहार या दूसरा कोई भी खुशी का अवसर होता, वह कार्यक्रमों को छोड़ कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देता था. किसी भी संस्था या ट्यूटर की मदद नहीं लिया. केवल ऑ़लाइन पढ़ाई किया करता था. वह स्वयं मेहनत कर यह अंक अर्जित किया है.

नजीर अनवर कहना है कि अब वह जेईई (एडवांस) की परीक्षा देगा. जून में परीक्षा होने वाली है. जिसकी तैयारी में लगा हुआ है. यदि जेईई (एडवांस) में अच्छे अंक मिलते हैं तो कहीं भी आईआईटी ज्वाइंन करेगा. अथवा जेईई (मेन) में प्राप्त अंकों के आधार पर राउरकेला या जमशेदपुर एनआईटी में शिक्षा ग्रहण करेगा. नजीर के इस सफलता पर काफी लोगों ने मुबारकबाद दिये हैं.

Related Articles

Back to top button