Jharkhand StoryRanchi

झारखण्ड पशु चिकित्सा सेवा संघ ने मानव चिकित्सकों के समान पशु चिकित्सकों के लिए मांगी सुविधाएं

Ranchi: झारखण्ड पशु चिकित्सा सेवा संघ द्वारा नवनियुक्त पशुचिकित्स्को के साथ वर्ल्ड वेटरनरी डे का कार्यक्रम सह स्वागत कार्यकर्म का आयोजन निदेशालय भवन हेसांग रांची के सभागार में किया गया. संघ के अध्यक्ष डॉ सेमसन संजय टोप्पो द्वारा पशु चिकित्स्को को मानव चिकित्स्क के सामान डीएसीपी, 65 वर्ष सेवानिवृत उम्र, NPA एवं अन्य लाभ देने की मांग की गई. उन्होंने कहा 5th, 6th, 7th वेतन आयोग की अनुशंसा एवं उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देश के आलोक मे पशुचिकित्साको को मानव चिकित्सकों को एक समान मानते हुए पशु चिकित्सा सेवा के पदों के पुनर्गठन के साथ पांच पद सोपान, प्रोन्नत पद 50 प्रतिशत के साथ अन्य सुविधा झारखंड सरकार अविलंब प्रदान करे. वर्तमान मे पशु चिकित्सको का मात्र दो पदसोपान एवं 9 प्रतिशत प्रोन्नत पद है जिसके कारण 91% पशुचिकित्सक मूल कोटि के पद से सेवानिवृत हो रहे है. जिससे उनमे घोर निराशा व्याप्त है जिसका सीधा असर उनकी कार्यक्षमता पर पड़ता है नये पूनर्गठन प्रस्ताव अधिसूचित हो जाने पर पशुचिकित्साकों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी.

इसे भी पढ़ें: Ranchi: सोनाहातु के पशु चिकित्सालय के आसपास झुग्गी झोपड़ी दुकानदारों का अवैध अतिक्रमण|

संघ के महामंत्री डॉ शिवानंद कांशी ने सभी नवनियुक्त पशुचिकित्साको का अभिवादन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने मे कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भाग लिया जिसमे डॉ जमालूद्दीन डॉ मृत्युंजय डॉ अमित डॉ विजय डॉ जोंसन डॉ विनय डॉ अंशु टोप्पो डॉ सुनील टोप्पो डॉ राजीव डॉ ललित डॉ प्रतिमा डॉ रखी टोप्पो डॉ तनवीर आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button