
Deoghar: रविवार को कृषि मंत्री बादल पत्रलेख नई जिले के सारवां प्रखंड के भंडारों पंचायत के नौखिला गांव में 45 लाख के लागत से बनने वाले मध्यम सिंचाई योजना के तहत तालाब जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी. इस तालाब से 40 एकड़ खरीफ व 22 एकड़ रवि फसल का पटवन तालाब के जीर्णोद्धार से संभव हो पाएगा. इस मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता है. मैं किसान का बेटा हूं और किसानों के दर्द को अच्छी तरह से समझता हूं. जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में सहित सूबे की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा विकास की गंगा बहा जा रही है. जनता की सुरक्षा, किसानों का आर्थिक उत्थान व किसानों के सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: देवघर में भाजपा के हाईटेक कार्यालय का पांच मई को होगा भूमि पूजन, प्रदेश अध्यक्ष व संगठन प्रभारी होंगे शामिल
उन्होंने ग्रामीणों से तालाब जीर्णोद्धार कार्य को लेकर गुणवत्ता पर ध्यान देने की अपील की साथ ही कहा कि जनता को यदि किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो क्षेत्र की जनता भाया मीडिया नहीं बल्कि सीधा उनसे संपर्क कर सकते हैं. उनका दरवाजा जनता जनार्दन के लिए हमेशा खुला है. मौके पर जियाखड़ा मुखिया उपेंद्र राय, भंडारों मुखिया विमल यादव, अर्जुन हाजरा, अनिल राउत, त्रिपुरारी मंडल, कामदेव रवानी, बसकी यादव, अनिल यादव, सिकंदर पासवान, रामविलास पासवान, संजय यादव, लालू यादव, मुन्ना राय, सुधांशु शेखर, झारी बाबा, राजीव कुमार समेत लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता निरंजन सिंह, कनीय अभियंता गौरव कुमार, दिलीप कुमार भी मौजूद थे.




