JharkhandPalamu

पलामूः कांग्रेस में कलह! पार्टी के बैनर-पोस्टर से गायब हुए के.एन त्रिपाठी

Palamu: पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के आगमन को लेकर कांग्रेस कमिटी द्वारा लगाये गये बैनर पोस्टर से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री के.एन त्रिपाठी का नाम और फोटो गायब है. के.एन त्रिपाठी पलामू प्रमंडल में कांग्रेस के एक मजबूत स्तंभ माने जाते हैं. कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे हैं और मंत्री भी. लेकिन पार्टी के बैनर-पोस्टर से पूर्व मंत्री त्रिपाठी को गायब कर देना पार्टी के अंदरुनी कलह की ओर इशारा कर रहा है.

इसे भी पढ़ेंःजिस अधीक्षण अभियंता को भ्रष्‍टाचार के आरोप में हेमंत सरकार ने दिया था हटाने का आदेश, रघुवर सरकार में मिली प्रोन्‍नति

गौरतलब है कि सोमवार को डालटनगंज में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने वाले हैं. इसे लेकर शहर को झंडों, बैनर और पोस्टर से पाट दिया गया है. लेकिन कांग्रेस के कदावर नेता के.एन त्रिपाठी का नाम और फोटो इन बैनर-पोस्टर से गायब है. इससे कई तरह की चर्चा तेज हो गयी है. लोगों का कहना है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव सिर पर है और इससे पहले कांग्रेस में भीतरी खींचतान पार्टी हित में शुभ संकेत नहीं है. अंदाजा यही लगया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के.एन त्रिपाठी को इग्नोर कर पलामू मे कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः धीरज साहू का दावाः 2019 में केंद्र और राज्य में बनेगी कांग्रेस की सरकार

पलामू के कद्दावर नेता के रूप में होती है पहचान

के.एन त्रिपाठी की पहचान जिले के कद्दावर नेता के रूप में होती है. पलामू में कांग्रेस की पहचान, त्रिपाठी के बिना अधूरी-सी है. फिलवक्त कांग्रेस पार्टी में पलामू जिले से कई अच्छे नेता हैं, लेकिन जितना पलामू में बतौर कांग्रेसी के.एन त्रिपाठी का कद काठी है, उतना अन्य कांग्रेसियों की पहचान नहीं है.

इसे भी पढ़ेंःक्या विपक्ष के सैलरी नहीं लेने से जनता के 192 सवालों के जवाब मिल जायेंगे?

डा. अजय के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से हो रहे इग्नोर !

पार्टी के सूत्रों की मानें तो डॉ अजय कुमार के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से के.एन त्रिपाठी इग्नोर किये जा रहे हैं. पार्टी सूत्रों का कहना है कि, के.एन त्रिपाठी से रायशुमारी के बगैर मेदिनीनगर नगर निगम में उम्मीदवार दिया गया तो हम चुनाव हार गये. पलामू में पार्टी में उनकी अच्छी पकड़ है. ऐसे में इसतरह से साइड लाइन करना पार्टी हित में नहीं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button