JharkhandJharkhand PoliticsRanchi

मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश में कई बड़े जन आंदोलन हुएः रघुवर दास

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने जमशेदपुर के बारीडीह मंडल में बिरसा मुंडा टाउन हॉल में स्थानीय लोगों के साथ सुना. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश में कई बड़े जन आंदोलन हुए हैं. इनमें स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे कितने ही उदाहरण हमारे सामने हैं. लोगों की सोच और नजरिए में काफी बदलाव आया है. दूर-दराज के क्षेत्रों में काम करने वाले गुमनाम नायकों को देश के सामने लाने का कार्य भी इस कार्यक्रम के माध्यम से हुआ है.

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के “मन की बात” का शतक पूरा, देवघर में तीन सौ स्थानों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

आईआईएम की एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक 100 करोड़ से ज्यादा लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी है. हर माह 22 करोड़ लोग इसे सुनते हैं. आज इसके 100वें एपिसोड को सुनने के लिए लोगों में जो उत्सुकता देखी, वह इसकी सफलता और लोकप्रियता की गवाही दे रही है.

Related Articles

Back to top button