Giridih

गिरिडीह में विश्वकर्मा समाज ने विधायक केदार हाजरा का फूंका पुतला, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

Giridih: भाजपा विधायक केदार हाजरा और उनके बेटे कृष्णा हाजरा के खिलाफ स्थानीय विश्वकर्मा समाज का आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है. भाजपा विधायक के बेटे द्वारा भाजयुमो नेता शंभू राणा से हुए विवाद के दौरान जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का विवाद एक माह पुराना है. गुरुवार को विश्वकर्मा समाज ने जमुआ में विधायक केदार हाजरा का पुतला दहन किया और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष विनोद राणा और महामंत्री देवकी राणा के नेतृत्व में समाज के नेताओं ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से जमुआ विधायक को बर्खास्त करने की भी मांग को. इस दौरान नेताओं ने कहा कि घटना के एक महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से लगता है कि भाजपा नेतृत्व विश्वकर्मा समाज को हल्के में ले रहा है जबकि मामला बेहद गंभीर है क्योंकि विधायक पुत्र ने शंभू राणा से विवाद के क्रम में पूरे विश्वकर्मा जाति पर असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया है और जब तक विधायक और उनके बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के जमुआ में दहेजलोभियों की भेंट चढ़ी 4 महीने की गर्भवती, हत्या कर कुंए में डाला शव

प्रदर्शन के दौरान गौतम सागर राणा, रामेशवर राणा, प्रियंका शर्मा, अमृत सागर राणा, मनोज शर्मा, दुर्गा राणा, गजेन्द्र राणा, अजीत राणा, संदीप राणा समेत कई मौजूद थे. बताते चले कि एक माह पहले जमुआ विधायक के बेटे कृष्ण हाजरा और भाजयुमो नेता शंभू राणा के बीच हुए विवाद में विधायक पुत्र ने भाजयुमो नेता शंभू राणा को गुस्से में आ कर जातिसूचक अपशब्द कह दिया था. मामले को बढ़ता देख और प्रदेश भाजपा से बढ़ते दबाव के बाद जमुआ विधायक की पहल पर दोनों के बीच विवाद के कुछ दिन बाद शंभू राणा के साथ मिलकर कई भाजपा नेताओं ने समझौता तक किया था. इस समझौते की तस्वीर तक सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. लेकिन एक माह बाद भी मामला शांत होने के बजाय बढ़ता जा रहा है.

Related Articles

Back to top button