Giridih

गिरिडीहः अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

Giridih: अलग-अलग घटनाओं में शनिवार को गिरिडीह में एक बच्चा समेत दो की मौत हो गई. पहली घटना शहर के शास्त्री नगर नदी का है. जहां शहर के कुरैशी मुहल्ला के एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत दोपहर करीब तीन बजे नहाने के क्रम में बड़े-बड़े पत्थरों में फंसने से हो गया. हालांकि मृत बच्चे का नाम तो सामने नहीं आया. लेकिन बच्चा शहर के कुरैशी मुहल्ला का था. इस दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी राम नारायण चाौधरी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे. और शास्त्री नगर नदी में बड़े-बड़े बोल्डरों के बीच फंसे बच्चे के शव को किसी तरह स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकलवाया. जानकारी के अनुसार कुरैशी मुहल्ला से तीन बच्चे ईद को लेकर नहाने के लिए शास्त्री नगर नदी पहुंच गए. हालांकि नदी के कई हिस्सों में पानी तो नहीं था. लेकिन तीनों बच्चे नहाने के लिए कुछ आगे बढ़ गए. जहां एक स्थान पर कुछ गहरा पानी था. लिहाजा, तीनों बच्चों वही नहाने लगे, नहाने के क्रम में ही एक बच्चा उसी गहरे पानी में पत्थरों के बीच फंस गया. अपने साथी को फंसा देख दो बच्चे वहां से उस वक्त भाग खड़े हुए है और कुरैशी मुहल्ला में मृत बच्चे के परिजनों को घटना की जानकारी दिया. इसके बाद परिजन पहुंचे, तो मामले की जानकारी शास्त्री नगर मुहल्ले के स्थानीय लोगों को मिला. और बच्चे के फंसे हुए शव को बाहर निकाला गया.

इधर दुसरी घटना जिले के सरिया के चिचाकी रेलवे स्टेशन के समीप हुआ. जहां एक अधेड़ की मौत पटरी पार करने के क्रम में मालगाड़ी के चपेट में आने से हो गया. जानकारी के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे के ग्रैंडकार्ड रेल रुट के चिचाकी स्टेशन के समीप हजारीबाग रोड स्टेशन के डाउन पटरी की और से एक मालगाड़ी स्पीड से आ रहा था. मालगाड़ी पर नजर पड़ने के बाद भी अधेड़ ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पटरी पार करने का प्रयास किया. और तेज गति से आ रहे मालगाड़ी के चपेट में आ गया. जिसे मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गई. इस बीच जानकारी मिलने के बाद चिचाकी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ उपनिरीक्षक राजेश कुमार जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे. और मृतक के शव का पहचान का प्रयास किया. लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाया. लिहाजा, शव को सरिया के स्वास्थ केन्द्र में सुरक्षित रखा गया है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: मंदिर में चोरी करने के आरोपी सोहेल को पुलिस ने भेजा जेल

Related Articles

Back to top button