Crime NewsGarhwa

ईद की दावत खाने गए युवक पर तलवार से हमला, भर्ती

Garhwa: गढ़वा के चेतना में तलवार से मारकर चिंटू मिश्रा पिता विजय मिश्रा नमक युवक को घायल कर दिया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है की चिंटू अपने मित्र तारीफ खान पिता नूर आलम खां के यहां ईद की सेवईयां खाने गया था इसी दौरान नूर आलम खां और मंसूर खान की पत्नी में बकरी को लेकर झगड़ा चल रहा था. इसी बीच चिंटू बीच बचाव करने पहुंचा तभी मंसूर ने तलवार से चिंटू के गर्दन पर वार कर दिया जो गर्दन पर न लग कर हाथ पर लगा और चिंटू बुरी तरह से घायल होगया. उपरोक्त सारी बाते नूर आलम खां ने बताते हुए कहा कि चिंटू को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है जहां इसका इलाज चल रहा है. इस घटना में मंसूर के साथ रिजवान इबरान आदि परिवार भी शामिल थे. सूचना के अनुसार गढ़वा थाना पुलिस मंसूर के घर पहुंच गई है और हमला में उपयोग किया गया तलवार खून लगा हुआ बरामत कर लिया है. मौके से मंसूर फरार है.मंसूर राजनीतिक संरक्षण पाने में लगा हुआ है.

इसे भी पढ़ें: गढवा: महंगी पड़ी तिलक में मिली बाइक पर तीन सवारी, दूल्हे का पैर टूटा-भाई की मौत

Related Articles

Back to top button