
New Delhi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना के 12 हज़ार से अधिक मामले सामने आए हैं. इस दौरान 10 हज़ार से अधिक लोग ठीक हुए हैं. बीते 24 घंटों में कोरोना के 12,193 नए संक्रमण सामने आए हैं, जबकि 10,765 मरीज़ इससे ठीक हो चुके हैं. इस तरह देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 67,556 हो गई है. इससे पहले, शुक्रवार को कोरोना के 11,692 नए मामले सामने आए थे और 10,780 लोग ठीक हुए थे. अभी पाॅज़िटिव रेट 6.17 फ़ीसदी, जबकि रिकवरी रेट 98.66 फ़ीसदी है.
इसे भी पढ़ें: राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को दी ईद-उल-फितर की बधाई




