
Ranchi: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त राज्यवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है. राज्यपाल ने कहा कि यह त्यौहार हर्षोल्लास, शांति, एकता व आपसी भाईचारा का संदेश देता है. यह त्यौहार सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाए, यह दुआ करता हूं. वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति, एकता, हर्ष, उल्लास व उत्साह का यह त्योहार है. सभी के जीवन में यह त्योहार सुख -समृद्धि और खुशहाली लाए, यही दुआ करता हूं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती की भी बधाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया की भी शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय,ज्ञान, शक्ति और साहस के प्रतीक भगवान परशुराम की कृपा सभी पर बनी रहे. उन्होंने अक्षय तृतीया के मौके पर सभी के स्वस्थ रहने, सुखी और समृद्ध रहने की कामना भी की है.






