
Chakradharpur: जिले में शुक्रवार को रमजान के अंतिम जुमे में नमाज अदा करने को मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ी. अनुमंडल की चक्रधरपुर में 16 तथा गोईलकेरा, सोनुआ तथा मनोहरपुर के तीन मस्जिदों में नमाज अदा की गई. शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में ईद का त्योहार मनाया जाएगा. ईद को लेकर चक्रधरपुर बाजार और चौक-चौराहों पर सुरक्षा का व्यवस्था किया गया है. शहर के असलम चौक, भारत भवन, पवन चौक में प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में अदा की गई रमजान के अंतिम जुमे की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस नजर आई पुलिस
ईद की खरीदारी में जुटे लोग
चक्रधरपुर में शनिवार को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा. इसे लेकर शुक्रवार को चक्रधरपुर बाजार में जमकर खरीदारी की गई. चक्रधरपुर के असलम चौक के समीप ईद के बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी किया.




