
Giridih: कृमि मुक्ति अभियान जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को अलबेंडाजोल की गोली खिलाकर गुरुवार से शुरू हुआ. इस दौरान सिविल सर्जन डा. शिव प्रसाद मिश्रा, शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रतिमा कुमारी और कस्तूरबा की वार्डेन सीमा अग्रवाल समेत स्कूल की कई शिक्षिकाएं मौजूद रही. इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि कृमि मुक्ति अभियान पूरे जिले में मिशन मोड में जारी रहेगा. इसके तहत जिले के एक साल से 19 साल तक के छात्रों को अलबेंडाजोल की गोली खिलानी है. स्वास्थ्य विभाग आंगनबाड़ी केन्द्र से लेकर स्कूल स्तर तक इस अभियान को चला रहा है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ में लगी आग को लेकर वन विभाग, प्रशासन और सामाजिक संगठनों की आपात बैठक




