
New Delhi: चीन की राजधानी बीजिंग के चांगफेंग अस्पताल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जबकि 71 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सभी 21 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं पुलिस का कहना है कि अस्पताल में आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, हादसे की गंभीरता से जांच की जा रही है.
#Beijing #China– At least 21 people killed while 71 others were evacuated in fire blaze caught at the inpatient department building of Changfeng Hospital in #Fengtai District, officials said (吴文行wenxingwu) pic.twitter.com/8wFY4QnUpp
— CyclistAnons (@CyclistAnons) April 18, 2023
एजेंसी के मुताबिक ये हादसा दोपहर के वक्त हुआ था. जब आग लगी तो लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भाग रहे थे. कुछ लोग खिड़कियों के जरिए एयरकंडीशन पर खड़े हो थे, जबकि कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए अस्पताल से छलांग तक लगा दी.




