JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

बढ़ती गर्मी को लेकर सीएम ने राज्य के स्कूलों में 19 से 25 अप्रैल तक मॉर्निंग कक्षाएं चलाने का दिया आदेश

Ranchi: झारखंड राज्य में अत्याधिक गर्मी पड़ने एवं लू की संभावना को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित निजी विद्यालयों में केजी से 5 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक एवं कक्षा 6 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 12:00 तक संचालित की जाएगी. इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवम अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नही होगी. लेकिन मध्यान भोजन का संचालन जारी रहेगा.

इस अवधि में बच्चों के पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए उचित आदेश जारी किया जाएगा. यह आदेश 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रभावी है. इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

Related Articles

Back to top button