
Giridih: गिरिडीह कॉलेज परिसर में जर्जर भवन के मेंटेनेंस काम में भी हो रहे गड़बड़ी के विरोध में छात्रों ने सोमवार को हंगामा किया. छात्रा पूजा कुमारी और छात्र नेता अमित यादव के नेत्तृव में छात्रों ने हंगामा किया. और कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर मेंटेनेंस काम कर रहे ठेकेदार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा. हंगामा कर रहे छात्रों का आरोप था कि एक तो जर्जर भवन को सुधारने के कार्य में गड़बड़ी हो रही है कोई काम स्टीमेट के अनुसार नहीं हो रहा है, तो दूसरी तरफ पिछले छह माह से चल रहे मेंटेनेंस काम के कारण ठेकेदार ने क्लॉसों से पंखा-बिजली और पानी का कनेक्शन काट रखा है. जबकि शरीर को झूलसाने वाली गर्मी का प्रकोप है. लेकिन ठेकेदार और संबधित विभाग के पदाधिकारियों को छात्रांे को हो रहे परेशानी से कोई मतलब नहीं. हंगामा कर रहे छात्रों का आरोप था कि काम की गुणवत्ता क्या है इसे देखने के लिए इंजिनियर तक नहीं आते. और दूसरी तरफ ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम कराएं जा रहे है कि यह कितना सही है. ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ हंगामा करने वाले छात्रों ने इस दौरान प्राचार्य कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी किया. और डीसी से मांग किया कि पहले ठेकेदार को निर्देश दिया जाएं कि हर क्लॉस में पंखा और पानी की व्यवस्था करें, और उसके बाद काम की क्वालिटी देखने के लिए समय-समय पर इंजीनिर आते रहे नहीं तो पूरे कॉलेज का पठन-पाठन कार्य बाधित कर देंगे.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के कपिलो ग्राम पंचायत को मिला देश में सर्वोत्तम पंचायत का राष्ट्रीय अवार्ड




