
Ranchi: खेलगांव खेल परिसर में आयोजित रांची ओपन टेनिस चैंपियनशिप 2023 का रविवार को समापन समारोह हो गया. आयोजन में विभिन्न शहरों विशेषकर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग और पटना के एक्टिव खिलाड़ियों ने भाग लिया. खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए झारखंड राज्य एआईपीसी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल और पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र झा भी मौजूद थे. अंडर-14 बालिका वर्ग की विजेता पटना की अदिति बनी जबकि उपविजेता रांची की प्लेयर बनी. अंडर-14 बालक वर्ग का विजेता रांची का सफल और उपविजेता पटना का अथर्व रहा.

अंडर-16 बालिका वर्ग की विजेता पटना की अदिति और उपविजेता रांची की कृतिका बनी. अंडर-16 बालक वर्ग के विजेता जमशेदपुर के स्नेहल और पटना के अथर्व बने. अंडर-18 वर्ग में पटना के त्रिविक्रम विजेता रहे जबकि रांची के अर्चित उपविजेता रहे. वेटरन डबल्स के विजेता रोहित और अमित बने जबकि उपविजेता अखिलेश और अनंत बने. पुरुष ओपन डबल्स के विजेता सुमित और कन्हैया जबकि उपविजेता रोहित और अमित बने. वेटरन ओपन के विजेता पटना के रंजन और धनबाद के रोहित लाला हुए. ओपन महिला वर्ग की विजेता रांची की स्वाति और उपविजेता रांची की ही सैयद आयशा रहीं.




