HazaribaghJharkhand

कुणाल षाड़ंगी ने बजट को बताया छलावा

Hazaribag: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने भाजपा जिला मुख्यालय हजारीबाग में आम बजट को लेकर अपनी बात रखते हुए इसे जनता के साथ छलावा बताया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने की

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने राज्यसरकार के बजट को विफल बताया उन्होंने कहा यह बजट झारखंड के जनता के साथ छलावे का बजट है. बजट में बीजेपी की सरकार की पुरानी योजनाओं का नाम बदलकर ही चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : बड़कागांव : बिना मुआवजा दिये रैयतों के मकान गिराये गये, विरोध करने पर लाठीचार्ज, दर्जनों ग्रामीण घायल

स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह सरकार बिलकुल विफल रही है. 300 एम बी बी एस की सीटें खाली है. क्योंकि हज़ारीबाग़ पलामू देवघर के मेडिकल कॉलेजों में इस वर्ष कोई नामांकन नहीं होंना दुर्भाग्यपूर्ण.

प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर्स पर इसकी जमीनी स्तर तक कोई तैयारी नहीं है. इतना ही नहीं अब राज्य सरकार ने फैसला किया है कि युवाओं के लिये वो साइकिल खुद ख़रीदेगी जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा.

इसके साथ ही तीन लाख की आबादी पर महिला थाना खोलने की बात की गई थी जिसके बारे में बजट में कोई लेखा जोखा नहीं है. प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना रख दिया गया जो कि गलत है.

इसे भी पढ़ें : हवा-हवाई बजट से जनता निराश : दीपक प्रकाश

Related Articles

Back to top button