JharkhandLead NewsRanchi

बेहतर जल प्रबंधन कर भूमि की नमी और गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में करें काम: राजेश्वरी बी

Ranchi : मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने झारखंड के सात जिलों के 24 प्रखंडों में हाई मेगा वाटरशेड प्रोजेक्ट की समीक्षा की. इस अवसर पर इन जिले के उपविकास आयुक्तों को उन्होंने निर्देश दिया कि वाटरशेड परियोजना से बेहतर जल प्रबंधन कर भूमि की नमी और गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य करें, ताकि कृषि व बागवानी के कार्यों को विस्तार दिया जा सके और किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को साधा जा सके. बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग सभागार में मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने योजना से जुड़े बिदुओं और इसके कार्यान्वयन की जानकारी पदाधिकारियों से ली. योजना को भारत सरकार की संस्था भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन (बीआरएलएफ) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है. बैठक में बीआरएलएफ अंतर्गत 7 के जिलों से डीडीसी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं परियोजना में कार्य कर रहे संस्था क्रमश: प्रधान, जन जागरण केंद्र, सोसाईटी फॉर प्रमोशन ऑफ वाटरशेड डेवलपमेंट, विकास भारती, ग्रामीण विकास ट्रस्ट, के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में सभी संस्था द्वारा प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई. मनरेगा आयुक्त द्वारा बैठक में मनरेगा आयुक्त द्वारा 7 जिलों के डीडीसी को सीएसओ भागीदारों और अन्य हितधारकों के साथ आगे की योजना बनाने और योजनाओं की अधिकतम स्वीकृति के लिए जिला स्तरीय कार्यशालाएं/सेमिनार आयोजित करने का निर्देश दिया गया. नॉन इंटेंसिव प्रखंडों में डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द पत्र जारी किया जायेगा.

696 वाटरशेड का विकास किया जायेगा

राज्य के सात जिलों गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका और गिरिडीह के कुल 24 प्रखंडों में मनरेगा योजना से हाई इंपैक्ट मेगा वाटरशेड प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन किया जा रहा है. इस परियोजना का लक्ष्य 24 प्रखंडों के कुल 696 वाटरशेड का विकास करना है. इससे 3 लाख 39 हजार हेक्टेयर भूमि का उपचार हो सके और कम से कम एक लाख किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को साधा जा सके. इस बैठक के दौरान संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग  अरुण कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – खेलगांव में 14 अप्रैल से RANCHI OPEN TENNIS CHAMPIONSHIP 2023, 10 वर्ष से 40+ तक के खिलाड़ी भी दिखा सकते हैं हुनर

Related Articles

Back to top button