Chatra

चतरा में रेड क्रॉस के तत्वावधन में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, एक दर्जन लोगों ने किया रक्तदान

Chatra: रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में मंगलवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. यह कैंप एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर राजपुर थाना परिसर में आयोजित हुआ. शिविर का शुभारंभ राजपुर थाना प्रभारी विकास पासवान व पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह, दिलीप सिंह ने ब्लड डोनेट कर किया. तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी हुलास महतो, मुखिया छोटू सिंह सहित एक दर्जन लोगों ने रक्तदान किया.
इसे भी पढ़ें: चैंबर प्रतिनिमंडल ने की डीजीपी से मुलाकात, विधि व्यवस्था पर चर्चा हुई

शिविर के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे बढ़कर कोई भी पुण्य का काम नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर हमारे द्वारा दिए गए रक्त से किसी की जान बच सकती है तो ऐसा पुण्य का काम हम सबों को करना चाहिए. शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र पाठक, लैब टेक्नीशियन आजाद अफसर, सुमन कुमारी, रंजिता कुमारी, सुप्रिया कुमारी, तापेश्वर सोनी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button