JharkhandLead NewsRanchi

RANCHI : तपोवन मंदिर के पास तेज आंधी में गिरा साउंड सिस्टम, 4 लोग घायल

Ranchi : राजधानी रांची सहित देशभर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. दोपहर बाद रांची के मौसम ने करवट ली जिसकी वजह से शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी देखने को मिली. इसी बीच राजधानी रांची के तपोवन मंदिर के नजदीक तेज आंधी की वजह से साउंड सिस्टम का पूरा सेट गिर गया जिसमें 4 लोग घायल हो गये. हालांकि तत्काल एंबुलेंस को बुलाया गया और सभी घायल व्यक्तियों को हॉस्पिटल भेज दिया गया है. साउंड सिस्टम गिरने से अफरातफरी का माहौल बन गया और घायल लोगों को तत्काल इलाज के लिए भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – गढ़वा: पत्नी ने किया पति का मर्डर, दामाद से अवैध संबंध में बन रहा था रोड़ा

Related Articles

Back to top button