
Bokaro : शहर के सेक्टर-12 थाना इलाके के बियाडा ऑफिसर्स कॉलोनी के प्लॉट नंबर 24 के आवास में काम करने वाली 14 वर्षीय बच्ची का जला हुआ शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद कॉलोनी के लोगों का जमावड़ा लग गया, वहीं सेक्टर-12 पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. मृतक बच्ची लतिका कुमारी, पिता अजीत बाउरी के साथ कॉलोनी के पास बसे जयपाल नगर बस्ती में रहती थी और हर दिन प्लॉट 24 निवासी प्रभात कुमार सिंह के घर काम करने जाती थी. आज भी वह काम करने गई थी, जिसके बाद शाम को उसके परिजनों को जलकर मरने की सूचना मिली.
घटना के वक्त वृद्ध महिला थी घर में
जिस वक्त बच्ची के जलने की सूचना लोगों को मिली. उस समय प्रभात कुमार सिंह की वृद्ध माता घर में थी. जबकि प्रभात और उनकी पत्नी रांची गए हुए थे. घटना के बाद दोनों रांची से लौटे. वहीं बच्ची के पिता ने बताया कि सुबह में बेटी को 12 दिनों के बाद काम के लिये घर मे भेजा था. आज इतने दिनों के बाद काम पर गई और उसके साथ हादसा हुआ.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




